फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और देश की रक्षा का लें संकल्प : मौरायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साध समाज के मुखिया मौरायत ने कहा कि सबका मालिक एक है। इस वक्त सतनाम अवगत के चिंतन की जरूरत है। हर किसी को समाज और देश की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। 27 मार्च तक रोजाना ज्ञान दरबार लगेगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सधवाड़ा स्थित चौकी में शुरू हुए साध समाज के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार दोपहर तक दिल्ली, मुंबई हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से महिला पुरुष साध संगत पहुंचना जारी रहा। स्थानीय साध बंधुओं ने दूरदराज से आए साध संगत का स्वागत किया। शाम को शुरू हुई ज्ञान वार्ता में साध समाज के मुखिया मौरायत ने कहा कि सतनाम अवगत की हर किसी को चिंतन करने की जरूरत है।
समाज में स्वच्छता व पवित्रता होनी चाहिए। चूंकि सबका मालिक एक ही है, लिहाजा उस मालिक का चिंतन करें। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है। इंसानियत ही समाज का धर्म है। हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। चौकी को भव्यता से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश साध, चमकेश साध, राजमुकुट साध, रवि साध, आकाश साध, अमर साध, राहुल साध, दीपक साध, सुमित राज साध आदि का सहयोग रहा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें