- नगर पंचायत कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। बोर्ड बैठक के बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सभासद ने प्रस्ताव पंजिका पर हुए हस्ताक्षर को पेन चलाकर काट दिया। मामले में कार्यालय के लिपिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
शनिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राजबेटी शंखबार व सभासदों के बीच बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ था। इसमें सांसद मुकेश राजपूत भी उपस्थित हुए थे। बैठक के समापन के बाद दोपहर करीब 3 बजे आधा दर्जन सभासदों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रस्ताव संख्या 18 का विरोध किया। जिसमें चेयरमैन को निर्माण कार्य व अन्य कार्यों की स्वीकृति करने व भुगतान सम्बंधी धनराशि की सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित किए जाने की बात कही गई। मामले में देर रात नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक कुलदीप दुबे ने थाने पहुंचकर एक सभासद व उसके 5 अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक के बाद दोपहर को पहुंचे सभासद व उसके 5 साथियों ने प्रस्ताव पंजिका अवलोकन करने को मांगी। इसके बाद पारित प्रस्तावों पर अंकित सभासदों के हस्ताक्षर को पेन से तीन लाइनें कर काट दिया। विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है