फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिन में चटख धूप से छूटा पसीना, शाम को छाए बादलों से उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिन भर रही चटख धूप से लोगों के पसीना छूट गया। शाम को छाए बादलों से उमस ने दिक्कत दी। बारिश की आस में जनमानस व पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। रात में चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

जून माह समाप्त होने में मात्र सात दिन बचे हैं। मगर बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं दिख रहा है। रविवार सुबह चंद देर पुरवा हवाएं चलने के बाद चटख धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दोपहर में लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि शाम चार बजे के बाद घने बादल छा गए। इससे उमस से लोगों को दिक्कत हुई।
हालांकि रात के वक्त चली ठंडी हवाओं ने आम जनमानस को राहत प्रदान की। बारिश की लेट-लतीफी के चलते भीषण गर्मी से मानस ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। हालांकि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यही छह दिन पहले 45 डिग्री तक पहुंच गया था। अभी भी उमस लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें