फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोरों पर मिली संदिग्ध दवाएं, अभिलेख तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने शुक्रवार को हथियापुर स्थित आरव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 10 संदिग्ध औषधी के क्रय-विक्रय अभिलेख मांगे। संचालक ने अभिलेख नहीं दिखाए।
विज्ञापन

इसके बाद वह नवाबगंज स्थित आकाश मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। वहां से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे। गांव उमरपुर स्थित अजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर मालिक से 10 प्रकार की संदिग्ध दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख तलब किए। मौके पर मिले कर्मचारियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर फार्मासिस्ट व बिक्री संबंधी अभिलेख नहीं मिले, उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। सुधार न होने पर लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें