कंपिल। मंगलवार रात कस्बे और आसपास फिर संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखा। ग्रामीणों के अनुसार, ड्रोन को देखते ही लोग छतों पर पहुंच गए। यहां फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन दूरी ज्यादा होने से कैमरे में कैद नहीं कर सके। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के अलावा जोगपुर में भी ग्रामीणों ने देर रात आसमान में संदिग्ध ड्रोन देखा। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि अब तक किसी भी ग्रामीण ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है और संभव है कि यह केवल अफवाह हो। गौरतलब है कि प्रदेश में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री ने भी अफसरों को सतर्क रहने और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।