फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डकैती के आरोपी का आत्मसमर्पण का प्रार्थनापत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखबाद। 50 लाख की डकैती के आरोपी के आत्मसमर्पण के प्रार्थनापत्र को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। काश्तकार के यहां डेढ़ माह पहले वारदात हुई थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरदियाघाट सिविल लाइन निवासी काश्तकार संदीप बरतरिया उर्फ पिंकी को 19 जनवरी को शहर कोतवाली के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी प्रेमपाल सिंह ने घर में दावत देकर बुलाया था। वहां संदीप को बंधक बना लिया। प्रेमपाल साथियों के साथ संदीप के घर पहुंचा, वहां परिजनों को बंधक बनाकर 50 लाख की नगदी व जेवर लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने संदीप की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना में प्रेमपाल, राजू उर्फ राजकुुमार सिंह व कमल चौहान के खिलाफ कोर्ट से गैर इरादतन वारंट जारी करवाकर सभी के खिलाफ 15-15 इनाम घोषित कर दिया। राजू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। सोमवार को राजू को कोर्ट में हाजिर होना था। राजू की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया कि पुलिस के परेशान करने के कारण वह हाजिर नहीं हो पा रहा है। इसलिए हाजिर होने के लिए कोई अन्य तिथि दी जाए। कोर्ट ने राजू के प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें