फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 31 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बिजली न आने से परेशान कस्बे व गांव के लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति चालू होने का इंतजार करने रहे। 31 घंटे बाद रात में आपूर्ति चालू होने से लोगों में खुशी देखने को मिली। मरम्मत होने से तीसरे दिन भी ठप रही आपूर्ति।
विज्ञापन

बरसात के दौरान तेज हवा चलने से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे 33 हजार केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया था। रविवार को एक दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं हुई तो कस्बा के साथ गांव के करीब दो सौ से अधिक लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। रविवार शाम 33 हजार लाइन सही होने के बाद उपकेंद्र चालू हुआ। आपूर्ति चालू करते ही उपकेंद्र पर फाल्ट हो गया। इसके बाद करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई। 31 घंटे बाद बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने रविवार को हुए फाल्ट को ठीक करने का काम किया। शाम साढ़े चार बजे मरम्मत कार्य होने के बाद आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि अब उपकेंद्र पूरी तरह ठीक है। उनकी टीम ने पूरी लगन से दिन-रात काम कर आपूर्ति बहाल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें