फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड को पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा गार्ड पर मिल की आसवानी इकाई के पास तीन नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया। उठा पटक में एक हमलावर का नकाब हटा तो पहचान हो गई। गार्ड के भाई ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी संजीव कुमार उर्फ लालू चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड हैं। गुरुवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे वे गांव से पैदल मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। मिल की आसवानी इकाई के पास तीन नकाबपोश हमलावरों ने पीछे से लाठी डंडे से हमला कर लालू को गिरा लिया। हमलावरों व सुरक्षा गार्ड के बीच हुई गुत्थम गुत्था से एक के चेहरे से नकाब हटने से पहचान हो गई। हमलावर सुरक्षा गार्ड पर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर अधमरा कर भाग गए। उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। लहूलुहान सुरक्षा गार्ड काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। मिल और गांव की दूरी कम है।
घायल सुरक्षा गार्ड जैसे-तैसे घर पहुंचा। भाई विजय व अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबह मेडिकल परीक्षण कराया गया। सुरक्षा गार्ड के भाई विजय कुमार ने आयुष गंगवार उर्फ हीरालाल व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विजय ने बताया कि एक वर्ष पूर्व आयुष व उनके परिवार के बच्चों में विवाद हो गया था। तब समझौता हो गया था। उसी रंजिश में चेहरे पर नकाब लगाकर उनके भाई को जान से मारने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें