फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चीनी मिल समिति के चुनाव का बिगुल बजा, अनन्तिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल समिति में सामान्य निकाय एवं प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया घोषित करने के बाद तारीखों का एलान कर दिया गया है। यहां सामान्य निकाय की चुनावी प्रक्रिया सोमवार से शुरू की गई। एसडीएम/ आरओ रविंद्र कुमार ने अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
विज्ञापन


किसान राजनीति के धुरी माने जाने वाले चीनी मिल समिति के वर्ष 2015 में चुनाव हुए थे। वर्ष 2023 में चुनाव की चर्चा चली, लेकिन नहीं हो सके। पहले चरण में डेलीगेट्स के लिए चुनाव होगा। चीनी मिल में 19802 मतदाता हैं। यह 151 वार्ड में 214 डेलीगेट्स चुनेंगे। यह डेलीगेट्स 11 निदेशक चुनेंगे।
इसमें चार पद आरक्षित हैं। एक अनुसूचित जाति, एक पिछड़ा वर्ग व दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एसडीएम/आरओ रविंद्र कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को अनन्तिम सूची पर आपत्ति दाखिल करने और अंतिम सूची का प्रकाशन, 27 सितंबर को नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने, 30 सितंबर को वैध नामांकन, एक अक्तूबर को नाम वापसी के बाद चार अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन


चीनी मिल में प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सात अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, नौ को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन व आपत्ति दाखिल होगी। 11 अक्तूबर को नामांकन, 15 अक्तूबर को नाम वापसी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
17 अक्तूबर को मतदान और शाम को मतगणना होगी। उपसभापति के पद के लिए 18 अक्टूबर को चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी करके मतदान एवं मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें