फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33 हजार केवीए की लाइन टूटने से उपकेंद्र ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र को भोलेपुर स्थित सब स्टेशन से जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की लाइन टूट जाने से पावर हाउस ठप हो गया। पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों को पांच स्थानों पर लाइन टूटी मिली। एसडीओ व जेई की टीम मरम्मत में जुटी रही। सात घंटे बीत जाने पर भी करीब दो सौ गांव की आपूर्ति बहाल न हुई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे कस्बा के विद्युत उपकेंद्र को भोलेपुर स्थित सब स्टेशन से जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की लाइन अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे कस्बा सहित सात फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी ने इसकी सूचना अवर अभियंता मदनचंद्र को दी। जानकारी करने पर पता चला कि तार टूट जाने से ब्रेकडाउन हुआ है।
विज्ञापन

जेई ने लाइनमैन अतुल, जीशान, विकास, राघव, अमित, सुनील, निखिल आदि के साथ लाइन वाले रूट पर पेट्रोलिंग शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव धन्सुआ, याकूतगंज, भोलेपुर पावर हाउस के पास व महरुपुर सहजू सहित पांच स्थानों पर 33 हजार केवीए के तार टूटे पड़े हैं। टीम तेजी से मरम्मत कार्य में जुट गई। गर्मी में लाइट न आने से लोग परेशान रहे। कुछ लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा।
कस्बा के व्यापारी घंटों इंतजार के बाद जनरेटर की व्यवस्था में जुट गए। सात घंटे बीत जाने के बावजूद शाम तक आपूर्ति बहाल न हो सकी। उपखंड अधिकारी रामप्रवेश ने पहुंचकर मरम्मत कार्य का जायजा लेकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। कस्बा के अनुपमदास गुप्ता ने 33 हजार केवीए की लाइन बदलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भोलेपुर से आई लाइन कई वर्ष पुरानी हो जाने से जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

आए दिन तार टूटने से लोगों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि पांच स्थानों पर 33 हजार केवीए की लाइन टूटी है। टीम लगाकर काम कराया जा रहा है। रात 8 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें