फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेधाओं को लगे पंख, छू लिया आसमान

Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेधाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए आसमान छू लिया। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पटकनी दी। जिले में परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत 83.34 रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर की हाईस्कूल की छात्रा तान्या शाक्य और गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर पिपरगांव के अभय शाक्य ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रखर सिंह ने 95.80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाया। यही नहीं उसने प्रदेश के टॉप टेन मेधावियों की सूची में नौवां स्थान लेकर जिले का नाम रोशन किया। गुरुजनों सहित अभिभावकों ने मेधावियों का मुंह मीठा करवाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार अप्रैल माह में ही माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम आने की उत्सुकता छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों को भी थी। जैसे ही परिणाम परिषद की बेवसाइट पर आया। लोग अलग-अलग माध्यम से परिणाम जानने के लिए उत्सुक हो उठे। दोपहर दो बजने तक कॉलेजों में शिक्षकों की चहलकदमी बढ़ गई। धीरे-धीरे मेधावियों को भी विद्यालयों में बुलाया जाने लगा। हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली छात्रा तान्या को उसकी सहेलियों ने गले से लगा लिया। पिता चंद्रशेखर शाक्य की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह भी अपनी दुकान छोड़कर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बेटी को गले से लगा लिया। बहुत देर तक उसके सिर पर हाथ फेर दुलारते रहे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में नौवां और जिले में पहला स्थान पाने वाले प्रखर के पिता ने उसका मुंह मीठा करवाया। शिक्षकों ने भी कॉलेज के मेधावियों की कामयाबी पर आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। बच्चों ने पूरी लगन और निष्ठा से पढ़ाई की। उसका ही यह परिणाम है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्रों की अपेक्षा छात्राओंं की सफलता का प्रतिशत कहीं अधिक रहा। जिले के मेधावियों की सूची में भी छात्राओं की प्रतिभागिता अधिक रही। हाईस्कूल के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में शामिल 15 मेधावियों में से 9 छात्राओं ने तालिका में स्थान पाया। वहीं इंटरमीडिएट की टॉप टेन की सूची में शामिल 14 मेधावियों में से 8 स्थानों पर छात्राएं आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
1- तान्या शाक्य 96 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
2- अभय शाक्य 96 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर पिपरगांव
3- शिवांशी अवस्थी 95.83 मदन मोहन कनौडिया गर्ल्स इंटर कॉलेज
4- वाणी कटियार 95.83 स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज
5- आकर्ष पाल 95.67 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
6- उत्कर्ष 95.17 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
7- महक कौशल 95 एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज कायमगंज
8- सुयश सक्सेना 94.67 श्री राम सिंह इंटर कॉलेज कायमगंज
9- जूली 94 स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कॉलेज
10- रिया राजपूत 94 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर
11- अश्वनी कुमार शर्मा 93.5 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
12- प्रिया 93.5 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
13- पल्लवी 93.5 पुत्तूलाल हायर सेकेंडरी स्कूल उजरामऊ
14- रितिक गंगवार 93.33 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
15- अदिति सिंह 93.17 गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर
इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी
1- प्रखर सिंह 95.80 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
2- ललित कुमार 95.60 रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज छिछौनापुर जहानगंज
3- अनुष्का सक्सेना 95.20 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
4- आदित्य रतन शाक्य 95 राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद
5- अलीना फातिमा 95 हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद
6- पूर्णिमा सिंह 94.60 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
7- रश्मि पाल 94.60 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
8- छविराम 94.20 आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज
9- नवीला जावी सिद्दीकी 94.20 हाजी अख्तर हुसैन रहमानी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद
10- ईशू राजपूत 94 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
11- अंशिका चौहान 94 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
12- सिद्धनाथ अग्निहोत्री 93.80 स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद
13- आकृति गंगवार 93.60 सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज
14- सुब्रत राठौर 93.40 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें