फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा नदी विषय पर पूछे गए प्रश्नों के छात्राओं ने दिए उत्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति की ओर से गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण को जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। रखा बालिका इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में गंगा नदी पर पूछे गए प्रश्नों के छात्राओं ने उत्तर दिए।
विज्ञापन

नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने छात्राओं से गंगा के विषय में प्रश्न पूछे। छात्राओं ने फटाफट उनके उत्तर दिए। उन्होंने छात्राओं को गंगा नदी एवं अन्य नदियों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण व वन्य जीव रक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या नीतू मसीह ने कहा कि गंगा नदी भारतीय संस्कृति की धरोहर है। इस दौरान छात्राओं को मेडल व नमामि गंगे की पुस्तिका देकर पुरस्कृत किया गया। मौजूद लोगों को गंगा व अन्य नदियों के संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शांतनु कटियार, निशू कटियार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें