फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रील बनाते समय गिरकर आलू बोने की मशीन में फंसे छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मोबाइल पर रील बनाने के शौक ने छात्र की जान ले ली। ट्रैक्टर पर पीछे बैठकर मोबाइल से रील बनाते समय छात्र कपलिंग में गिर गया। इससे जुड़ी आलू बोने वाली मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नर्सिंग होम से कानपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी भूरेलाल वाल्मीकि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका पुत्र राज वाल्मीकि (14) प्राइमरी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। शुक्रवार को गांव सिरौंज निवासी विमलेश गांव के बंटू दीक्षित के ट्रैक्टर से खेत में आलू की बुआई कर रहा था।



राज ट्रैक्टर के पीछे बैठकर मोबाइल से रील बना रहा था। अचानक पैर फिसलने से राज कपलिंग के ऊपर गिरते हुए आलू की बुआई करने वाली मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने राज को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने राज को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर जाने की तैयारी कर रहे थे कि राज की मौत हो गई। मां रीना, भाई शिवम, नन्हें, विकास, सुदामा, बहन सोनी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन शव को थाने के बाहर लेकर पहुंच गए। एसओ जितेंद्र पटेल ने एंबुलेंस से शव को उतारकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें