फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुखार से पीड़ित छात्रा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। तीन दिन से आ रहे तेज बुखार में छात्रा की हालात बिगड़ने पर मौत हो गई। छात्रा का इलाज गांव के मेडिकल स्टोर संचालक से चल रहा था। पिता ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव मोहनपुर दिनारपुर निवासी बलवीर सिंह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री उर्वशी को मंगलवार सुबह बुखार आया था। इस पर उन्होंने शाम को गांव की रेलवे गुमटी के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से दवा दिला दी। एक खुराक दवा खाने के बाद उर्वशी का चेहरा सूज गया और बुखार भी तेज होने लगा।
बुधवार सुबह बलवीर दोबारा पुत्री को मेडिकल स्टोर पर ले गया। यहां संचालक ने दो बोतल सुबह और दो बोतल शाम को लगाने के बाद दवा देकर भेज दिया। रात करीब एक बजे उर्वशी की हालत फिर से बिगड़ने लगी। बलवीर ने मेडिकल स्टोर संचालक को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह 10 बजे तक संचालक नहीं आया। बलवीर पुत्री को लेकर कस्बा के एक क्लीनिक पहुंचे। हालत गड़बड़ होने पर यहां चिकित्सक ने छात्रा को मुख्यालय ले जाने की सलाह दी। परिजन टेंपो से उसे लेकर फतेहगढ़ जा रहे थे। रास्ते में हालत गंभीर होने पर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर घर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि उर्वशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटी बहन रामा व श्यामा बिलखती रही। उसकी मां की मौत करीब साढ़े पांच साल पहले हो चुकी है। उर्वशी गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी। पिता बलवीर ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें