फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सैफई में इलाज कराने के बाद घर लौटी एक छात्रा की हालत बिगड़ गईं। परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी रोली (18) के साथ 31 अगस्त को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। परिवार के लोगों ने पहले लोहिया अस्पताल में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर सैफई में भर्ती कराया था। कुछ आराम मिलने के बाद उसे घर ले आए। घर पर दवाई चल रही थी। वह पीडी कॉलेज में बीए की छात्र थी। मारपीट की घटना में भाई अरविंद ने थाने में तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। सोमवार देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गईं। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


घर में पिता राजेंद्र यादव, मां गंगावती, भाई नीरज, सुभाष,धर्मेंद्र, अरविंद हैं। पिता ने बताया कि कोचिंग से लौटते वक्त उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें