फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा ने 10 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव सहुआपुर निवासी उमेश दीक्षित की पुत्री क्षमा दीक्षित (13) कक्षा आठ की छात्रा थी। 20 अगस्त को क्षमा गांव में ही स्थित अपने स्कूल में पेपर देने गई। इस दौरान उसका किसी बात को लेकर दूसरी छात्रा से विवाद हो गया। छात्रा ने उससे मारपीट कर दी। क्षमा ने इसकी शिकायत शिक्षक से की तो उसने क्षमा की बात सुनने के बजाय उसे पीट दिया। मामा रजत पांडेय व कृष्णमुरारी ने बताया कि शिक्षक ने क्षमा की दोनों बाहें मरोड़कर तोड़ दीं। डंडों से भी उसे पीटा। उसका पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया। इसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आवास विकास कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चोटों की वजह से क्षमा के शरीर में इंफेक्शन फैल गया। इससे रविवार शाम उसकी मौत हो गई। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ थाना पचदेवरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें