फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। राहगीरों ने चालक व कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलोखर निवासी सुरेंद्र यादव का 14 वर्षीय पुत्र विशाल कस्बे के बादशाह सिंह विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार को वह परीक्षा देने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। मंडी चौराहे पर साइकिल खड़ी कर दुकान पर कुछ लेने चला गया। वापस आते समय जैसे ही विशाल ने सड़क पार की तो छिबरामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मार दी।
इससे छात्र काफी दूर जा गिरा। चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया, मगर आसपास के लोगों ने पीछा करके रोहिला अंडरपास से गाड़ी को बरामद कर चालक को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल विशाल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। विशाल के पिता खेती करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई विकास और उसके बाद विवेक है। विवेक का लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा है। पिता लखनऊ में हैं। मां अनीता समेत अन्य परिजनों को रा-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें