फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सोता नाले में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। सोता नाला में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। ढाई घंटे में गोताखाेर सोता नाला से छात्र का शव बाहर निकाल सके। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की।
थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी कल्लू जोशी का 16 वर्षीय पुत्र गोविंद जोशी दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह गुरुवार दोपहर दो बजे सोता नाला पर नहाने के लिए गया। बाढ़ के पानी से भरा सोतानाला उफना रहा है। वहां गहरे पानी में जाने से गोविंद डूब गया। ग्रामीणों ने गोविंद को डूबते देखकर पानी में छलांग लगाई और काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। मां धनवती, भाई गोपाल व बहन आरती, कविता व सविता मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम रवींद्र कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर सोता नाला में तलाश शुरू करवाई। लगभग ढाई घंटे बाद गोताखारों ने शव को बाहर निकाल लिया। गोविंद का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम ने इस मामले में राजस्व कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें