फर्रुखाबाद। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजनों ने कॉलेज की शिक्षिका पर पुत्री का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कक्षा 11 की छात्रा संगम राजपूत जीजीआईसी स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को छात्र ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि परिजन कॉलेज की एक शिक्षिका पर छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लग रहे हैं। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि छात्रा संगम राजपूत के जहर खाने की जानकारी लगी है मगर उसने जहर क्यों खाया इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। (संवाद)