फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव अताईपुर जदीद के मजरा पम्मी नगला में कमरे में 18 वर्षीय छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या का मामला बताया, मगर कारण नहीं बता सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पम्मी नगला निवासी सतेंद्र कुमार की 18 वर्षीय पुत्री दीक्षा की मंगलवार करीब 12 बजे गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सिर में लगी। इससे उसका सिर वीभत्स हो गया। मौके पर खून के छींटे उड़कर छत तक पहुंच गए। भेजा बाहर निकल गया। उसका एक कान गोली की रफ्तार के साथ खिड़की से निकल कर बाहर बरामदे की दीवार से जाकर चिपक गया। पास में ही रखी शृंगार मेज का शीशा टूट गया। इससे अनुमान लगाया गया कि गोली पार करते हुए दीवार से टकराते हुए शीशे से टकराई है। हादसे के वक्त युवती की बीमार मां सुनीता देवी घर पर थीं।
बाबा जीवाराम व दादी मुन्नी देवी बाहर बैठीं थीं। अचानक कमरे में धमाका हुआ तो सभी भौचक्के रह गए। पहले तो बताया गया कि मोबाइल चार्जिंग के दौरान बात करने से फट गया है। मोबाइल फटने से हुई मौत की सूचना पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल मौके पर पहुंचे। बेड पर मोबाइल रखा मिल गया। गोली से मौत का अनुमान लगाया गया। परिजनों ने 315 बोर का तमंचा देते हुए आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। युवती का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और काॅल डिटेल खंगाल रही है। एसपी विकास कुमार व फोरेंसिंक टीम पहुंची। टीम ने फोटोग्राफी कर नमूने लिए। एसपी ने परिजनों से पूछताछ की, परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मौके से 315 बोर का तमंचा मिला है। आत्महत्या की बात बताई गई है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
-
नीट की तैयारी कर रही छात्रा
कायमगंज। गांव पम्मी नगला निवासी युवती दीक्षा ने रामसिंह इंटर काॅलेज से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसने डॉक्टर बनने के लिए नीट की परीक्षा दी थी। नीट में कम अंक मिलने से वह दोबारा तैयारी कर रही थी। पिता सतेंद्र कुमार तंबाकू गोदाम में मुनीम हैं। (संवाद)

एक सप्ताह पूर्व मां का हुआ था ऑपरेशन
कायमगंज। दीक्षा की मां सुनीता देवी गंभीर बीमार हैं। पिछले सप्ताह दिल्ली में उनका ऑपरेशन हुआ था, तब दीक्षा उनके साथ गई थी। वह अपनी माता पिता की इकलौती बेटी थी। एक छोटा भाई उदय कक्षा 9 का छात्र है। घटना के समय वह स्कूल गया था। (संवाद)

तमंचा हटाने से पुलिस को हुआ शक
कायमगंज। दीक्षा के गोली लगने के बाद कमरे में पड़ा तमंचा परिजनों ने मौके से हटा दिया। आसपास यह सूचना फैली कि मोबाइल फटने से मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर बेड पर मोबाइल सही रखा मिल गया। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू पर पड़ताल में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें