फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगलाकोठी निवासी एक ग्रामीण की पुत्री हाईस्कूल की छात्रा थी। छात्रा की मां कई दिनों से बीमार चल रही थी। परिजन मां को दवा दिलाने के लिए बाहर गए थे। छात्रा घर में अकेली थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने छात्रा को कमरे में फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों ने छात्रा को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें