फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली चेकिंग में अधिशासी अभियंता पर पथराव, वाहन तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला कासिमबाग में सोमवार रात बिजली चेकिंग करने गए अधिशासी अभियंता पर लोगों ने पथराव कर दिया। टीम के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना और अभिलेख फाड़ दिए गए। वाहन भी तोड़ दिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शासन से जहां बिजली चोरी रोकने के आदेश हैं, वहीं जर्जर व्यवस्था के चलते बिजली चोरी बढ़ती जा रही है। सोमवार रात शासन से चेकिंग करने के आदेश दिए गए। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आते ही अधिकारी टीम के साथ चेकिंग के लिए निकले। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह रात करीब 12.10 बजे जेई रामविनय चौहान, लाइनमैन आदि टीम के साथ चेकिंग के लिए फतेहगढ़ के मोहल्ला कासिमबाग पहुंचे। चेकिंग टीम देखते ही मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। कहा कि टीम को चेकिंग नहीं करने दी जाएगी। अधिशासी अभियंता ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोग नहीं माने।
विज्ञापन

एक घर में बिजली चोरी पकड़ते ही लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। लाइनमैनों से मारपीट करने के साथ ही लोग पथराव करने लगे। अधिशासी अभियंता के पीठ पर ईंट लगने से वह चोटिल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अभियंता की जीप पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। लाइनमैनों की बाइकें भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी गईं। चेकिंग से संबंधित अभिलेख फाड़ दिए। लाइनमैन आकाश का मोबाइल भी छीन लिया गया। माहौल देखकर अधिशासी अभियंता व टीम को बिना चेकिंग के ही मोहल्ले से किसी तरह भागना पड़ा। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें कहा कि चेकिंग के लिए पहुंचते ही मोहल्ले के गौतम, सगीर अहमद, श्रीकृष्ण, सरनदास, रामू के साथ 50-60 अज्ञात व्यक्तियों ने टीम को घेरकर घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें