फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छोटे से विवाद में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। छोटे से विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव व फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धूरीहार निवासी पुष्पेंद्र का भतीजा दीपांशु मंगलवार दोपहर साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान गांव के रजनीश के परिजनों से दीपांशु की कहासुनी हो गई। रजनीश के परिजनों ने दीपांशु के साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर पुष्पेंद्र ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच करके वापस चली गई। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष गाली-गलौज करते हुए आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करके फायरिंग कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। नीरज व नितिन घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से पुष्पेंद्र, अंकुर, सुंदरम, दीपांशु, अवधेश को हिरासत में ले लिया है। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। फायरिंग की घटना मौके पर सही नहीं पाई गई।
धूरीहार गांव में पथराव व फायरिंग के मामले में पीआरवी के दरोगा ने गांव के रजनीश, सतीश, रोहित, आदित्य, पुष्पेंद्र, सुदेश, विनोद, दीपांशु, नीरज, नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि मंगलवार की रात को पथराव व फायरिंग की सूचना पर गांव में पहुंचे।
मौके पर दो पक्ष पथराव कर रहे थे। उनको समझाने का प्रयास किया तो लोग छतों से हवाई फायरिंग करने लगे। उनको पकड़ने का प्रयास किया तो वह लोग भाग गए। पथराव में नीरज व नितिन घायल हो गए थे। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जमीन की रंजिश में दोनों पक्षों में विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें