फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस के सामने दो पक्षों में पथराव व आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। जानवर का शिकार करने को लेकर पुलिस के सामने दो पक्षों में पथराव व आगजनी की घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची फोर्स ने दोनों पक्षों को खदेड़ लिया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। गुरुवार को हुए झगड़े में पुलिस की सक्रियता नहीं होने के कारण यह विवाद हुआ। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। सीओ मोहम्मदाबाद ने मौके पर जांच पड़ताल की और तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी।
कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत खिमसेपुर के वार्ड अवंतीबाईनगर के मोहल्ला जोगी डेरा निवासी सुनील नाथ ने जंगली सेई का शिकार करने के लिए दो दिन पहले गड्ढा खोदा था। मोहल्ले के दिनेश चंद्र ने गुरुवार को उसी गड्ढे से सेई का शिकार कर लिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गुरुवार को लाठी-डंडे चल गए थे।
विज्ञापन

इसमें दिनेश, उमेश नाथ, बृजेश नाथ की कविता, निवेश की पत्नी पिंकी देवी व अरूण घायल हो गए थे। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर सुनील, तेज सिंह, रमेश, संजीव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस मौके पर जांच करने नहीं गई। शुक्रवार की सुबह समझौते को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। उसी दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और पथराव होने लगा।
यूपी 112 मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव कर रहे लोगों को रोक नहीं पाई। थाने में पथराव की सूचना दी गई। उसी दौरान दिनेश पक्ष के लोगों ने सुनील की झोपड़ी में आग लगा दी। कुछ देर बाद मदनपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्या सहित कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों को खदेड़ लिया। पुलिस दोनों पक्षों के किसी युवक को नहीं पकड़ पाई।
सीओ मोहम्मदाबाद अरूण कुमार मौके पर पहुंचे और महिलाओं से पूरे विवाद के बारे में जानकारी की। पथराव में सुनील की पत्नी सीमा, मुकेश का छह वर्ष का पुत्र अरूण, दूसरे पक्ष से राजवी नाथ व ढप्पी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी है।

मोहल्ले के गलियां ईंट पत्थरों से पटी
शिकार के विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एक घंटे तक पथराव किया। गलियां ईंटों व पत्थरों से पटी हुई थी। मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर भी लोग पथराव करते रहे। जब थाने से फोर्स पहुंचा तब कहीं जाकर लोग पीछे हटे। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई।
दमकल पहुंचने से पहले बुझी आग
पथराव व आगजनी की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दमकल को मौके पर रवाना कर दिया। आधे रास्ते में सूचना मिली कि आग को स्थानीय लोगों की मदद से बुझा दिया गया है। ऐसे में दमकल वहां से वापस आ गई।वर्जन
विज्ञापन

जोगी डेरा में शिकार को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। एक पक्ष ने झोपड़ी में आग लगा ली। उस दौरान यूपी 112 के पुलिस कर्मी वहां पर मौजूद थे। घटना के बाद से सभी युवक वहां से भागे हुए है। इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अरूण कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें