फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश व रुपये के लालच में अपहरण करने के दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रंजिश व रुपये के लालच में अपहरण किए जाने के बयान ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद ने कोर्ट में दर्ज कराए हैं। घटना के 11 माह बाद कालपी में पुलिस को देखकर चाय के होटल पर छोड़कर बदमाशों के भागने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी वकील महेश चंद्र दुबे ने 27 अक्तूबर 1984 को पुत्र अमित उर्फ बब्बन दुबे (वर्तमान ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद) के अपहरण के आरोप में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी श्याम बिहारी, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी उजागर, गांव सिनौड़ा ईश्वरीय निवासी बड़े गुड्डू, महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
यह मुकदमा एंटी डकैती कोर्ट में विचारधीन है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के तीन मुकदमों में शाहजहांपुर जिला जेल में बंद ब्लाक प्रमुख अमित उर्फ बब्बन दुबे को बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शाहजहांपुर पुलिस ब्लाक प्रमुख को पेशी पर लाई। अमित ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसमें बताया कि घटना के दौरान उनकी उम्र चार से पांच वर्ष थी।
पिता महेश चंद्र दुबे की महेंद्र व बाबू सिंह से रंजिश थी।
घटना शाम के समय की है। छोटे सिंह उनको पिता के बाग में होने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया वहां पांच छह लोग खड़े मिले थे।
उनका लोगों ने अपहरण कर लिया था। घटना के 11 माह बाद जनपद जालौन के कालपी में पुलिस को देखकर अपहरण करने वाले लोग चाय के होटल में उनको छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें