फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव को घर में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव को कार्यकर्ताओं के साथ घर ही में रोक दिया।
विज्ञापन




चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आप और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर लड़ा था। चुनाव में धांधली के आरोप में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद खान कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के विरोध में घर पर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे गांव सरैया कुबेरपुर स्थित आवास पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया।



उन्होंने प्रदेश सचिव को घर से निकलने के लिए मना किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से बात रखना चाहते हैं। अहिंसात्मक आंदोलन को भी रोका जा रहा है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया बिना अनुमति किसी भी तरह का प्रदर्शन करने के लिए घर में ही रोका गया है। इस दौरान आमिर खान, नन्हें मियां, अयूब, साहिल, सालिम, मारूफ, हुमैश, रब्बन, पारस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें