फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जबरन काटी खेत में खड़ी फसल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। विवादित खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर हुई मारपीट में एएसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के गांधी नगर भटपुरा निवासी महेश चंद्र ने गांव के धनीराम, राहुल, नन्हे, धर्मेंद्र, दीपू, रामकिशोर व ओमकार के खिलाफ एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा, उसके खेत का मुकदमा मंडलायुक्त कानपुर के न्यायालय में चल रहा है। 11 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 11 बजे आरोपी खेत में खड़ी फसल को जबरन काट रहे थे। भाई लाखन के साथ विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आए पुत्र सुधीर, काजल, पार्वती को भी पीट दिया। आरोपी है कि पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। राजनीतिक दबाव में दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें