्पोर्ट्स स्टेडियम में गेंद को हॉकी के सहारे ले जातीं एसएसब लखनऊ की खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एसएसबी लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 1-0 व स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने फर्रुखाबाद टीम को हॉकी में 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का तीसरा सेमीफाइनल रविवार दोपहर में खेला जाएगा।
शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय नारी शक्ति हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व एसएसबी लखनऊ की भिंड़त हुई। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जीतने के लिए कई प्रयास किए। अंत समय में एसएसबी की टीम ने एक गोल दाग कर विजय हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और फर्रुखाबाद हॉकी के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम ने यह मैच 2-0 से जीत लिया।
अपर जिला जज महेंद्र सिंह व न्यायिक अधिकारी विवेक ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। अंजुम दुबे, सौरव राठौर, अफजाल अहमद खान, लक्ष्मण टंडन, चमन, रवीश द्विवेदी, अल्लादीन आदि मौजूद रहे। सचिव अवनींद्र कुमार ने बताया कि रविवार को लखनऊ हॉस्टल एसएसबी के मध्य मुकाबला होगा। निर्णायक की भूमिका में रश्मि, मुमताज, राजीव, नितिन, प्रभा ठाकुर रहे। फर्रुखाबाद हॉकी कमेटी की ओर से राष्ट्रीय निशानेबाज निशा को पांच हजार रुपये की भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दी गई।