मोहम्मदाबाद। स्पेलर संचालक के बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चचेरे भाई ने आत्महत्या की तहरीर दी, पर वजह स्पष्ट नहीं की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द निवासी रामपाल का पुत्र आतोष उनके साथ अपने स्पेलर कारखाने में काम करता था। आतोष गुरुवार रात छत पर बने कमरे में सोने चला गया।
मां अमोखा देवी आंगन में सो गईं। रात करीब 12 बजे अमोखा देवी ऊपर के कमरे में पहुंचीं तो आतोष का शव कमरे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
उनके शोर मचाने पर परिजन पहुंच गए।
परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। शुक्रवार सुबह चचेरे भाई आकाश ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आतोष की बहन सत्यवती, ममता, सुविता, शांती, भाई सत्य प्रकाश, प्रकाश, सत्यदेव, अमन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।