फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा ने निकाय चुनाव में जीत के लिए बनाए प्रभारी

Wed, 03 May 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व सांसद और लोकसभा प्रभारी चंद्रभूषण सिंह ’मुन्नूबाबू्’ समेत चार नेताओं को अध्यक्ष, सभी निकायों के प्रभारी और सहप्रभारी घोषित कर दिए हैं। उन्होंने दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति लेकर पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. नवलकिशोर शाक्य, व मोहम्मद इरफानुल हक कादरी को अध्यक्ष का दायित्व दिया है। नगर पालिका फर्रुखाबाद के लिए पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, अरविंद गुप्त, विजय यादव, महेंद्र कटियार, उमर खां को प्रभारी तथा 15 सह प्रभारी बनाए हैं। कायमगंज नगर पालिका, नगर पंचायत कंपिल व शमसाबाद के लिए पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, अजीत कुमार कठेरिया, सर्वेश आंबेडकर प्रभारी तथा आठ सह प्रभारी बनाए गए। कायमगंज में आठ, कंपिल में 10 व शमसाबाद में छह नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर पंचायत नवाबगंज के लिए पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव को प्रभारी व सात नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया। इसी तरह खिमसेपुर, मोहम्मदाबाद व कमालगंज का प्रभारी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामसेवक सिंह यादव व अरशद जमाल को बनाया गया। मोहम्मदाबाद में 10, कमालगंज व खिमसेपुर में छह-छह सह प्रभारी इनके साथ काम करेंगे। संकिसा नगर पंचायत के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, रामसेवक सिंह प्रभारी और आठ सह प्रभारी बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निकायों के अध्यक्ष, प्रभारी और सह प्रभारी पार्टी के अध्यक्ष पद और सभासद पद के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। कहा कि समय कम होने के कारण सभी साथी अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें