फर्रुखाबाद। एसपी विकास कुमार ने सोमवार को जारी आदेश में जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 23 आरक्षियों को लाइनहाजिर कर दिया।
एसपी ने फर्रुखाबाद थाने से तेजवीर सिंह, हिमांशु, फतेहगढ़ से आर्य चौधरी, रामसेवक, मऊदरवाजा थाने से ललित कुमार, पंकज कुमार, भूपेंद्र, योगेश बाबू, कादरीगेट थाने से सतेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मदाबाद थाने से सोहित कसाना, शोभित चौहान, सौरभ धीमान, नवाबगंज से सुरेश चंद्र, राजेपुर से चंद्रशेखर राजपूत, अंकुर कुमार, कमालगंज थाने से शिवप्रताप सिंह, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र, अमरदीप कुमार, नगेंद्र सिंह, शमसाबाद से मुरसलीम अहमद, सूरज सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। (संवाद)