फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा नेता का इस्तीफा, भाजपा में आज शामिल होगी बड़ी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी में अंदरखाने चल रही उठापटक का असर दिखने लगा है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सपा यूथ के पंजाब प्रभारी सरदार तोषित प्रीत सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया कि वह कई जिला स्तरीय सपा नेताओं के साथ बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने संबंधी पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया। उन्होंने पत्र में पार्टी छोड़ने का कारण तो नहीं बताया, मगर कई स्तर से मन आहत होने की बात कही।
बताया कि वह बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ कायमगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा के एक जिला सचिव के अलावा कायमगंज के कई अन्य नेता भाजपा में उनके साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेता भी संपर्क में
सपा के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ चुके और इस वक्त मुख्य बॉडी में शाक्य पदाधिकारी भाजपा के संपर्क में हैं। उनका भाजपा में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि वह किसी बड़े नेता के सामने सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं।

-
लखनऊ में तीन दिन से डेरा डाले हैं सपा प्रत्याशी
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। सबसे पहले सपा ने लोकसभा क्षेत्र से डॉ. नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद सपा ने गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटें दे दीं थीं। स्थानीय सीट पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस में पहली पंक्ति के नेता सलमान खुर्शीद का क्षेत्र है। इसके चलते कांग्रेस इस सीट पर अधिक जोर आजमाइश कर रही है। रविवार को जिले में आए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने फर्रुखाबाद को छोड़ 17 में से किसी भी सीट को ले लेने की बात कही थी। सपा-कांग्रेस की जिला स्तर पर कोऑर्डिनेशनल कमेटी बनाने के लिए 22 मार्च को लखनऊ में होने वाली बैठक से पहले ही रविवार को सपा ने प्रत्याशी को लखनऊ तलब कर लिया। तीन दिन बीतने के बाद भी प्रत्याशी की वापसी न होने से पार्टी के अंदरखाने असमंजस की स्थिति बन रही है। हालांकि इस मामले में पार्टी का कोई नेता बोलने को तैयार नहीं है। (संवाद)

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की दूरी भी चर्चा का विषय
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अरविंद गुप्ता भी लंबे समय से पार्टी से पूरी तरह से दूरी बनाए हैं। वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते। यही नहीं पार्टी मुखिया ने राम मंदिर आमंत्रण स्वीकार न करने का भी विरोध किया था। वह सार्वजनिक रूप से कई बसें भरकर अयोध्या दर्शन के लिए जाने का ऐलान भी कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कभी भी सपा के लिए एक और बुरी खबर आ सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें