फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी दी। एएसपी डॉ संजय कुमार ने सूबे के डीजीपी की ओर से एसपी को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी ने सीओ कायमगंज सोहराब आलम को करथिया कांड में सराहनीय भूमिका निभाने पर वीरता पदक लगाकर सम्मानित किया।
एसपी ने इंस्पेक्टर रामकरन सिंह, कायमगंज इंस्पेक्टर जय प्रकाश पाल, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी, सिपाही संदीप राव, दीवान नवनीत, इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी, दरोगा हरिओम शर्मा, प्रपीप कुमार, सरदार सिंह, दीवान उमाशंकर चतुर्वेदी, गंभीर सिंह, बेचेलाल, अनीता कुमारी, विशंभर दयाल, शाहिद, अशोक कुमार सिंह, गीता देवी, नारायणी देवी, पुष्पेंद्र विक्रम सिंह तोमर, आरआई अविचल पांडेय, दरोगा भूपेंद्र सिंह, दीवान प्रवीण कुमार, तेजपाल, अनिरूद्ध सिंह, कोमल श्री, करन यादव, अजीत कुमार को प्रशंशा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। सभी थानाध्यक्षों ने अपने अपने थानों में ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन


जिला जज ने कोर्ट परिसर में किया ध्वजारोहण
जिला जज विनय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर कोर्ट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। बार एसोसिएशन में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। वकील रघुवीर सिंह यादव, दिनेश पाल सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, राजकुमार सिंह राठौर, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद कनौजिया को राजीव बाजपेई, राहुल सिंह परिहार, श्याम किशोर कटियार ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



जिला व सेंट्रल जेल में अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण
सेंट्रल जेल में अधीक्षक डीएन पांडेय व जिला जेल में अधीक्षक भीमसेन मुकंद ने ध्वजारोहण किया। बंदियों सहित कर्मचारियों ने भारता माता के जयकारे लगाए। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार ने जेल में बंदियों को फल वितरित कर उनका हाल चाल पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें