फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता के साथ स्नान करने गया पुत्र गंगा में डूबा

Wed, 31 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा में पिता के साथ स्नान करने गया पुत्र पानी में जाने से गंगा में डूब गया। ग्रामीण व परिजन पुत्र की तलाश में जुटे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गोताखोरों की व्यवस्था नहीं कर पाई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसनैपुर नौखंडा निवासी मुन्नू सिंह गंगा दशहरा पर मंगलवार की सुबह पुत्र राजीव (11) के साथ गांव कुडरी खेड़ा के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। मुन्नू सिंह स्नान करने के बाद बाहर निकल आए। पुत्र राजीव गंगा में स्नान करता रहा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुत्र राजीव को गंगा में नहीं देखकर मुन्नू सिंह ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीण व परिवार के लोग गंगा की तलहटी में राजीव की खोजबीन करते रहे।
कोतवाल ने गोताखोरों से संपर्क किया। गोताखोर पांचाल घाट पर मुस्तैद थे। ऐसे में पुलिस गोताखारों की व्यवस्था नहीं कर पाई। कोतवाल ने बताया कि किशोर गंगा में डूब गया है। परिजन उसकी तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें