अमृतपुर। जमीन का बैनामा न करने पर पुत्र ने मां को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी रामबेटी पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। कहा कि पति बलवीर सिंह की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। बड़ा पुत्र शराब पीने का आदी है। आए दिन झगड़ा करता रहता है। वरासत अभी बन नहीं पाई है। इसके बाद भी अपने हिस्से की जमीन को बेच चुका है। अब मेरे हिस्से की जमीन बिकवाने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि बैनामा न करने पर पुत्र व बहू मारपीट की। मना करने पर अभद्रता कर जान से मारने की नीयत से गर्दन दबाने लगे। चिल्लाने पर पड़ोसियों ने बचाया। (संवाद)