फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुछ ट्रेनों के समय में सुधार, रोडवेज बसें लेट

Fri, 26 Dec 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से छाया घना कोहरा ने सड़क यातायात प्रभावित किया। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ है। प्रयागराज से भवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रात 9:45 के बजाय एक घंटा देरी से 10.50 बजे पहुंची। जबकि प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 5.35 के बजाय 10 मिनट पहले 5.24 बजे पहुंची। हालांकि 32 मिनट देरी से रवाना हुई। मथुरा छपरा एक्सप्रेस सुबह 3.05 की बजाय 51 मिनट देरी से 3.56 बजे पहुंची। हालांकि रोडवेज बसें काफ़ी देरी से चली। कई बसें चार चार घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें