फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 23 किसानों को एक दिन में बेच दी 200 बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मुख्यालय से कानपुर जाने के दौरान मंडलायुक्त ने कस्बे की एक खाद्य एवं बीज दुकान का निरीक्षण किया। एक दिन में 200 बोरी डीएपी खाद्य बेचने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए एक किसान को पांच बोरी देने की बात कही।
विज्ञापन

स्टॉक रजिस्टर देख खाद्य बिक्री में गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने किसानों के पास जाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉस मशीन से भी बिक्री की रिपोर्ट देखी।
गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मंडलायुक्त अमित गुप्ता का काफिला कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित माहेश्वरी फर्टिलाइजर दुकान पर पहुंचा। यहां दुकानदार धीरज माहेश्वरी से उन्होंने खाद्य के स्टॉक की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि डीएपी नहीं है। यूरिया 104 बोरी, पोटाश एमओपी 115, सुपर 117 व एनपीके 23 बोरी हैं। उन्होंने रजिस्टर में पिछला स्टाक देखा। बुधवार को 200 बोरी डीएपी आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बिक्री रजिस्टर देखने पर एक ही दिन में 23 किसानों को दो सौ बोरी खाद बेचने का मामला सामने आया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि एक बार में प्रत्येक किसान को पांच बोरी से ज्यादा खाद की बोरी नहीं देना है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा को निर्देश दिए कि बुधवार को डीएपी खाद की बोरी खरीदने वाले 23 किसानों के पास जाकर सत्यापन किया जाए।
मंडलायुक्त ने पॉस मशीन से डीएपी खाद बिक्री की जानकारी ली। संयुक्त विकास आयुक्त एनपी सविता, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, डीडीओ श्याम तिवारी, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें