फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सराफ की हत्या कर जेवर लूटने वालों की तलाश में जुटी एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सराफ की हत्या कर दो लाख के जेवर लूटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी एसओजी ने पेट्रोल पंप व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश घटना को अंजाम देकर फर्रुखाबाद की ओर ही भागे थे।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा समधन के मोहल्ला दारा सहाय निवासी नायाब खां की मलिकपुर में सराफा की दो दुकानें हैं। एक में नायाब खां व दूसरी में पुत्र अयाज व कासिद बैठते थे। पांच जनवरी को पिता पुत्र दुकानें बंद करके बाइक से घर वापस जा रहे थे।
गांव संतोषा के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने नायाब की गोली मारकर हत्या कर दी। सोने-चांदी से भरा झाेला लेकर फर्रुखाबाद की ओर भाग आए थे। झोले में दो लाख के जेवरात थे। आईजी जोन प्रशांत कुमार ने कन्नौज व फर्रुखाबाद की एसओजी व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया। सोमवार को एसओजी प्रभारी अमित गंगवार टीम के साथ खुदागंज से लेकर काली नदी पुल तक गए। टीम ने पेट्रोल पंप व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर लाल पल्सर सवार बदमाशों की तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा। माना जा रहा है बदमाश मुख्य मार्ग की जगह किसी संपर्क मार्ग से बाइक से फरार हो गए। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाके में रेंज में आए मोबाइल नंबरों की सूची बनाकर संदिग्ध नंबर की तलाश शुरू कर दी। एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने बताया कि सराफा की हत्या व लूट के मामले में जांच करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें