फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता के कई करीबियों को एसओजी ने पकड़ा

Thu, 20 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाई के संबंध में कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बसपा नेता के कई करीबियों को एसओजी ने पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से बसपा नेता के भाई के संबंध में पूछताछ कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे फिरोजाबाद जेल में बंद है। उनके खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में डीएम के आदेश पर होटल, गेस्ट हाउस, प्लाट व लग्जरी गाड़ियां पुलिस कुर्क कर चुकी है। बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन जमानत पर कई माह पहले रिहा हो चुके हैं। कन्नौज के एक मुकदमे में बसपा नेता के भाई की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने एसओजी सहित कई टीमों को लगाया है। एसओजी ने शहर कोतवाली व फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कई लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लोग बसपा नेता के पहले करीबी रह चुके हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने इस संबंध में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बसपा नेता के भाई की तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें