फर्रुखाबाद। हरदोई में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में दूल्हा, उसके पिता समेत पांच लोगों की मौत के बाद तीन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अस्पताल में भर्ती एक घायल का दामाद और बेटा भी है। फिलहाल उसे इसकी जानकारी नहीं है। घायलों के परिजनों के मुताबिक एक ट्रैक्टर में दो ट्राॅलियां जुड़ी होने से ही हादसा हुआ है।
घायल अंकित (20), राजेश (45), जगतपाल (18) को घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित के भाई रिंकू ने बताया कि ट्रैक्टर में दो ट्रालियां लगी थीं। इसीलिए दुर्घटना हो गई। फिलहाल राजेश को दामाद और पुत्र के मरने की जानकारी नहीं दी गई है। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।