फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैरजमानती वारंट पर कोर्ट में हाजिर हुए एसओ नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गवाही नहीं देने पर गैरजामनती वारंट पर एसओ नवाबगंज एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद 10 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ 27 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि नामांकन के दौरान सदर विधायक सहित सभी लोग कलक्ट्रेट गेट तक आ गए। वहां से हुजूम बनाकर डीएन कॉलेज तक गए। इन लोगों ने आचार संहिता व कोविड के नियमों का उल्लंघन किया।
विवेचक ने कोर्ट में सदर विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे में एसओ नवाबगंज आमोद कुमार सिंह गवाह थे। कोर्ट ने गवाह को तलब किया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। मंगलवार को एसओ आमोद सिंह कोर्ट में उपस्थित हुए और प्रार्थना पत्र देकर सरकारी कार्य में व्यस्त होने का हवाला दिया। कोर्ट ने 10 हजार के मुचलके पर एसओ को रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें