फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो की भिड़ंत में छह मजदूर घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बा के जहानगंज रोड पर टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में छह मजदूर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एक की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों टेंपो कब्जे में ले लिए।
कमालगंज-जहानगंज रोड पर टाकीज के पास बुधवार रात करीब नौ बजे कस्बे की ओर आ रहे टेंपो की दूसरे टेंपो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें जहानगंज की ओर से आ रहे टेंपो में सवार गुगौरा निवासी मोहित (18), सोनेलाल (25), शिवम (22), सक्कू (55), सुमित (19) व दूसरे टेंपो में सवार फत्तेहपुर राव साहब निवासी संतराम (58) घायल हो गए।
विज्ञापन

आस-पास मौजूद लोगों ने पहुंचकर घायलों को टेंपो से निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सक विकास पटेल व डॉ मान सिंह ने घायलों का उपचार किया। इलाज के दौरान घायल संतराम की हालत में सुधार न होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संतराम ने बताया कि वह कस्बे से टेंपो में सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

घायल सोनेलाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कन्नौज जिले के सिकंदरपुर स्थित एक शीतगृह में पल्लेदारी का काम कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों टेंपो कब्जे में लिए। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें