फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साहब नाली न बनी तो गिर जाएगा मकान

Sun, 14 Jul 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम रवींद्र सिंह के समक्ष पेश होकर फरियादी ने कहा साहब प्रधान ने नाली न बनवाई तो बारिश में उनका मकान गिर जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को थाना समाधान दिवस एसडीएम रवींद्र सिंह की अध्यक्षता व सीओ जय सिंह परिहार की मौजूदगी में हुआ। ग्राम नरसिंहपुर निवासी मोहित यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान ने उनके मकान की दीवार के सहारे नाली निर्माण कराया है, जो टूट गई है। नाली का पानी मकान की बुनियाद में जा रहा है। इससे उनके मकान के गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगा दरवाजा कूंचा निवासी ऊषा कौशल ने कहा कि उन्होंने वार्ड 21 में जमीन खरीदी है। उनके पड़ोसी जमीन की पैमाइश में अड़ंगा डाल रहे हैं। गांव भटासा निवासी कैलाश चंद्र ने कहा कि वे 40 वर्ष से दिल्ली में परिवार सहित रह रहे हैं। उन्होंने अपने दरवाजे के सामने गैलरी के लिए निजी जमीन छोड़ी थी। उनकी गैर मौजूदगी में पड़ोसियों ने दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया है। नायब तहसीलदार श्रजन कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, जेई वसीम रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें