फर्रुखाबाद। सिखों के गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा फतेहगढ़ की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में आई गदका पार्टी के हैरतअंगेज करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबा बैठे। यात्रा फतेहगढ़ गुरुद्वारा से शुरू होकर चौराहा फतेहगढ़, गाड़ीखाना, एमआईसी तिराहा, कोतवाली, चौराहा होेते हुए गुरुद्वारे पर पहुंची। यहां से सभी वाहनों पर सवार होकर लालगेट स्थित कुदरत रेकी धाम पहुंचे। जलपान के बाद यात्रा पुन: शुरू की गई। यात्रा के आगे चल रहे पंच प्यारों का घुमना पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, राहुल भाटिया, राजदीप गुप्ता, नेहरू रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने यात्रा में शामिल लोगों को माला पहनाई इस मौके पर रमेश दुबे, सर्वेश मिश्रा, नीरज, सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे।