फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में एनएस व ग्लव्स की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में एनएस (नार्मल सलाइन) बोतल व ग्लव्स की कमी है। इमरजेंसी में रविवार को ऑपरेशन थिएटर से 100 ग्लव्स मंगवाकर काम चलाया गया। जिम्मेदार जरूरी दवाएं मंगवाने में भी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे मरीजों और इलाज करने वालों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में तीन दिन से एनएस बोतल की कमी है। इमरजेंसी में इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या काफी अधिक आ रही है। जिन मरीजों को शुगर होती है। उनके लिए एनएस बोतल चढ़ाना सही माना जाता है। शनिवार से अस्पताल की इमरजेंसी में एनएस बोतल की कमी है। लिहाजा मरीजों को दूसरी बोतल आरएल चढ़ाकर काम चलाया जा रहा है।
यही नहीं इमरजेंसी में आने वाले दुर्घटनाग्रस्त लोगों के टांके लगाने समेत अन्य इलाज में ग्लव्स बेहद जरूरी हैं। शनिवार शाम को ही ग्लव्स खत्म हो गए। रविवार सुबह ऑपरेशन थिएटर से 100 ग्लव्स मंगवाकर काम चलाया गया। एनएस और ग्लव्स न होने से इलाज में लगे कर्मियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के जिम्मेदार समय रहते जरूरी दवाएं और सामान मंगवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अस्पताल में दवाओं आदि को कोई कमी नहीं है। डिमांड पहुंचने में कोई दिक्कत रही होगी। वह इस मामला को दिखवाकर सुबह तक समस्या का समाधान करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें