फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे के छत पर बनेंगी दुकानें, यात्रियों को 24 घंटे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम एक मंजिला बस अड्डा के भवन की छत को 30 साल की लीज पर देगा। इससे यहां रोस्टोरेंट, एटीएम और जरूरी सामग्रियों की दुकानें खुलेंगी। इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा। योजना के क्रियान्वयन से यात्रियों को 24 घंटे कई सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंता से भवन की छत की जांच कराई जाएगी। उनकी रिपोर्ट के बाद लीज पर देने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डा पर शानदार एक मंजिला भवन बना है। परिसर में बड़ा भूभाग खाली पड़ा है। पिछले दो सालों से निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए परिसर में कई दुकानें मासिक किराये पर लगवा दी हैं। अब निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने एक मंजिला बने बस अड्डा भवन की छत को व्यवसायिक रूप में प्रयोग करने का फैसला किया है। इसे किसी बाहरी एजेंसी को 30 साल के लीज पर दिया जाएगा।
बस अड्डा के प्रथम तल पर यात्रियों को सुविधा युक्त सेवाएं मिलेगीं। इसमें एटीएम, अच्छा रेस्टोरेंट, बच्चों से लेकर बड़ों तक की जरूरत का सामान भी उपलब्ध होगा। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) पीडब्ल्यूडी के स्थानीय अभियंता से भवन की जांच करवाएंगे। उनकी जांच रिपोर्ट में यदि छत का भाग उपयुक्त पाया जाएगा, तो लीज पर देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


साढ़े चार साल पहले बना था भवन

बस अड्डा का भवन साढ़े चार साल पहले छह मार्च 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण हुआ था। इस भवन की छत पर जाने के लिए 14-14 फीट चौड़े दो जीने बनाए गए हैं। इससे साफ है कि सरकार ने पहले से ही प्रथम तल पर अधिक लोगों के आने-जाने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने दीवार लगाकर उत्तर दिशा का जीना बंद कर रखा है। यदि व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होती हैं, तो इसे भी खोल दिया जाएगा।



प्रबंध निदेशक का पत्र मिला है। बस अड्डा भवन की छत को व्यवसायिक रूप में प्रयोग करने की योजना है। छत को निजी हाथों में दिया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अभियंता से संपर्क किया है। छत की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


- आरसी यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें