फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिनदहाड़े शराब ठेकेदार की हत्या के बाद दुकानें बंद, पसरा सन्नाटा

Fri, 21 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- हमलावर के खौफ से लोग भयभीत, तीन टीमें जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दिनदहाड़े शराब ठेकेदार की हत्या के बाद दुकानें बंद हो गई। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हमलावर भाई के खौफ से गांव के लोग भयभीत है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रूनी चुरसई निवासी शराब ठेकेदार शैलेंद्र सिंह चौहान की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर भाई गिजेंद्र उर्फ राजू ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई परिजनों को लेकर कार से भाग गया। मुख्य मार्ग की सभी दुकानें बंद कर दुकानदार घरों में चले गए। वहां पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के अंदर रह रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के गार्ड सहित अन्य लोगों से जानकारी की। हमलावर भाई गिजेंद्र उर्फ राजू के गुस्से से गांव के लोग भली भांति परिचित है। ऐसे में कोई भी उसके खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसपी विकास कुमार ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया है। हरहाल में आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें