राजेपुर। तिराहे से दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे दुकानदार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. ने प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेपुर राठौरी निवासी मुखराम (65) राजेपुर तिराहे पर गुमटी में पान मसाला आदि बेचते थे। रविवार देर शाम वह अपनी गुमटी बंद कर पैदल घर जा रहे थ। नासा पुलिया के निकट किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। (संवाद)