फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इलाज के दौरान दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। चार दिन पहले रात में सड़क पर घायल अवस्था में मिले दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर पर आई गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण बलरामनगर निवासी रामविलास के 34 वर्षीय पुत्र सुमित शाक्य की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। 26 फरवरी की शाम को सुमित बाइक से गांव खिमसेपुर गया था। रात में लगभग नौ बजे सुमित के सड़क पर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुमित को सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सुमित को लखनऊ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात को सुमित की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। बुधवार को पिता रामविलास ने पुलिस को जानकारी दी। पत्नी आकांक्षा व मां कमलेश कुमारी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। सुमित का एक पुत्र सत्यम व पुत्री जिज्ञासा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें