फर्रुखाबाद। किशोर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी पिंकू (15) की हत्या कर शव कांशीराम कालोनी स्थित नाले में फेंक दिया गया था। पुुलिस ने छह सितंबर को शव बरामद कर जांच शुरू कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रकाबगंज निवासी गुरू, राकेश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा लिखा था। राकेश भारद्वाज को 13 सितंबर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, बोरी बरामद कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से नीलकंठ उर्फ गुरू की तलाश की जा रही थी। शनिवार रात पुलिस ने हथियापुर दूध डेयरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर बलराज भाटी ने बताया कि हत्या में फरार चल रहे गुरू को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।